रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: निर्वाचन चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद भी 36 रायबरेली लोकसभा के महराजगंज कस्बे में कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के चौक-चौराहे, विद्युत पोल व चारदीवारी आदि स्थानों पर झंडा-बैनर, कटआउट लगाकर आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। जिसका रविवार को भाजपाइयों ने विरोध जताया और मामला प्रशासन के संज्ञान में दिया।
आपको बता दें कि, रविवार को भाजपा लोकसभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह सैकड़ो समर्थकों के साथ कस्बे में घर-घर जाकर लोगों का आशीर्वाद ले रहे थे। इसी दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में बिजली पोल व विभिन्न चौक पर कांग्रेस का झंडा, बैनर-पोस्टर लगे देखें। लोगों ने बताया कि, अधिकारी भी इसे हटाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसके बाद भाजपायों द्वारा इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने आनन-फानन कांग्रेस के झंडा, बैनर-पोस्टर उतरवाए।


0 टिप्पणियाँ