रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज ने इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा में पुनः परचम लहराया है। सोनम सिंह ने 95% अंक लाकर प्रथम प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में सीबीएसई बोर्ड का इंटरमीडिएट एवं हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। इंटर का रिजल्ट क्षेत्र में अव्वल रहा। इंटर में सर्वोत्तम सिंह ने 95% अंक अर्जित कर क्षेत्र में प्रथम स्थान, जबकि दिव्यांशी रस्तोगी ने 90% अंक लाकर द्वितीय स्थान और सपना रस्तोगी 88% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
आपको बता दें कि, विद्यालय प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने बताया कि, इसके अलावा सपना गुप्ता 88%, अजीत सिंह 86%, गरिमा मिश्रा 81%, पलक मौर्या 81%, कृति मिश्रा ने 81% अंक अर्जित किए हैं। जबकि हाई स्कूल में अथर्व जायसवाल 91%, स्नेहा 84%, सुमित 84%, अर्पित 82%, रिमझिम 77%, तृषा अनुष्का 76%, अमिल खान 75%, मानवी 74%, आयुषी 73%, आयुष 70% तथा विद्यालय का रिजल्ट 100% रहा।
प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। अध्यापकों ने बच्चों तथा अभिभावकों का माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया।
इन्हीं बच्चों में सोनम सिंह से बात करने पर बताया कि, वह सीजीएल (C.G.L.) की तैयारी कर रही है। जबकि दिव्यांशी और अजीत सिंह आईआईटी (IIT) में पहले ही सिलेक्ट हो चुके हैं। विद्यालय के मैनेजर अवधेश बहादुर सिंह और प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।
इस अवसर पर पीआरओ राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, अनिमेष मिश्रा, सुरेंद्र प्रजापति, आदर्श शुक्ला, अभिषेकराज त्रिपाठी, आलोक यादव, लवली सिंह, अनुपम सिंह, लक्ष्मी सिंह, साधना सिंह, शालिनी सिंह, ज्योति सिंह, फातिमा, रुचि सिंह, जय सिंह, राधा शुक्ला सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



0 टिप्पणियाँ