राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष संजय पासी ने हजारों समर्थकों सहित ग्रहण की भाजपा की सदस्यता


रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष संजय पासी ने अपने हजारों समर्थकों सहित समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारत के गृहमन्त्री अमित शाह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। संजय पासी समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पद पर भी रहे हैं।

     आपको बता दें कि, संजय पासी को भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। रायबरेली में सबसे ज्यादा पासी समाज के मतदाता हैं, पासी समाज में संजय पासी की अच्छी पकड़ है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए संजय पासी के भाजपा में शामिल होने से विपक्ष को एक बड़ा झटका लगा है, और भारतीय जनता पार्टी और मजबूत हुई है। सदस्यता ग्रहण करने के उपरान्त संजय पासी ने भारत के प्रधानमन्त्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री, गृहमन्त्री, लोकसभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह सहित भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी का आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि, रायबरेली का पासी समाज उनके नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी को जिताने का काम करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ