रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: गुरुवार लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर पहुरावा गांव के पास रायबरेली की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार ने, ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गया और हादसे में ई-रिक्शा पर सवार तीन महिलाएं व दो पुरुष घायल हो गए, सभी चोटहिल ग्राम कन्नावा जा रहे थे, सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक घायलों में चालक सुनील कुमार पुत्र रामखेलावन निवासी कन्नावा, गुड़िया पत्नी मनोज कुमार निवासी सोहलिया, शिवकुमारी पत्नी विजय कन्नावा, कुसुम पत्नी प्रेम बदई का पुरवा महराजगंज, विशाल गोस्वामी पुत्र सूरजभान निवासी कालिका गिल मठिया जनपद अमेठी घायल हो हुए है।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बछरावां पहुंचाया, जहां सभी का उपचार किया गया है।
मामले में थाना अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि, तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।



0 टिप्पणियाँ