रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: बीते कई दिनों से तेज गर्मी के बीच बढ़ते पारे के चलते मंगलवार को सीएचसी में चार मरीज रामजियावन, सुभराता, आसना बानो का सात माह का बेटा व रुबिया इलाज के लिए लाये गए, जिन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। एक युवक अवधेश की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वही हसनगंज के भोला यादव भैंस चरा कर वापस लौटे थे उनकी भी तबीयत बिगड़ी तो बस कुछ ही पलों में उन्होंने भी दम तोड़ दिया था। 6,6 मौतों की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि, सीएमओ वीरेंद्र सिंह ने घटना को संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और वार्ड में लगे कूलर में पानी नहीं था, यह देख सीएमओ का पारा गर्म हो गया और उन्होंने जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ सफाई को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए और इमरजेंसी वार्ड में व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने की बात कही है।



0 टिप्पणियाँ