रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल पर दान-पुण्य का बड़ा महत्व है। इसके चलते दूसरे बड़े मंगलवार पर कस्बे में पुलिस चौकी के पास स्थित बलराम मोबाइल शॉप के सामने दुकान के प्रोपराइटर अपने सहयोगियों के साथ हनुमान जी महाराज की पूजा आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया। इसमें हलवा पूरी के साथ ही शरबत वितरण भी किया गया। श्रद्धालुओं के साथ ही राहगीरों ने भी भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया और शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाई। कस्बे में आज सुबह से ही घरों व मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ हुआ। मंदिरों में हनुमानजी के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
आपको बता दें कि, मंगलवार को महराजगंज कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में मऊ, चंदापुर, ज्योना, अशरफाबाद, बावन बुजुर्ग बल्ला, सलेथू, हरदोई, हलोर आदि गांवों के विभिन्न मंदिरों में हनुमान जी महाराज के पूजन अर्चन के बाद विशाल भंडारा करवाया गया। इनके अलावा सामाजिक संस्थाओं तथा जनसहयोग से भंडारा का प्रसाद वितरण किया गया।
महराजगंज कस्बे में बलराम मोबाइल शॉप के प्रोपराइटर की ओर से भंडारा कराया गया। दूसरे बड़े मंगल पर भंडारा में हलवा, पूरी, शरबत वितरण आदि करवाकर दुकान के प्रोपराइटर ने पुण्य कमाया।

0 टिप्पणियाँ