एक होमवर्क ऐसा भी-कमल बाजपेई

रजनीकांत अवस्थी 

महराजगंज/रायबरेली: गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज के प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि, बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर भी हमें और आपको ध्यान देना है। बच्चे संस्कारवान, ज्ञानवान तथा सर्वगुण संपन्न हो, जिसके लिए हमें और आपको गर्मियों की छुट्टी में विशेष रूप से बच्चों को ध्यान रखने की आवश्यकता है।

    आपको बता दे कि, प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने कहा- बच्चों के गर्मी की छुट्टियां चल रही है। बच्चों का ज्यादा समय आप अपने सानिध्य में रखें। उन्हें स्वावलंबन हेतु घर एवं व्यवसाय के छोटे-छोटे काम दें। स्थानीय परिवेश में बाजार हाट साथ लेकर जाएं। पड़ोसियों के साथ मृदु वातावरण तैयार करें। बच्चों को खेलने का उचित मौका भी दें।

    श्री वाजपेई ने अपनी अपील में कहा कि, बच्चों को शिक्षाप्रद कहानियां, किस्से भी सुनाएं। स्थानीय लोकगीत, महापुरुषों तथा जय जवान जय किसान के बारे में अवगत कराएं। पशु पक्षियों के जीवन को बचाने हेतु दाना एवं पानी की व्यवस्था के लिए बच्चों को प्रेरित करें। इन सब से बच्चों में परिवार के प्रति प्रेम, सामाजिक स्वावलंबन, मेहनत की कीमत का अनुभव, टीम भावना, चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने की प्रवृत्ति, अपने देश अपनी मिट्टी तथा अपने रीति रिवाज की समझ तथा निरीह जीव के प्रति प्रेम की भावनाएं विकसित होगी। 

     श्री वाजपेई ने कहा कि, इन्हीं गुणों से बच्चा संस्कारवान बनेगा। गर्मी अपने चरम पर है। सभी धूप से बचें, पानी खूब पिए। दोपहर में बिना आवश्यकता के घर से ना निकले। पेय पदार्थ का सेवन ज्यादा करें। रोज पढ़ना लिखना भी करते रहे। पाठ को दोहराते रहे, ईश्वर का धन्यवाद अवश्य करें। माता-पिता के साथ-साथ परिवार के बड़े लोगों का आशीर्वाद जरूर ले। यकीन मानिए आप एक आदर्श व्यक्तित्व के मालिक होगें, देश को आप पर गर्व होगा, तथा जीवन में आप बुलंदियों को चूमेंगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ