पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद कर भेजा जेल

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज पुलिस को एक आरोपी के कब्जे से 315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद कर लेने के मामले में सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। 

     आपको बता दें कि, पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा खैरा मोड़ बघई अहलवार गांव के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। दिन में लगभग 11:00 बजे चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया, पुलिस ने उसे रुकने को कहा तो वह तेज कदमों से भागने लगा, तभी दौड़कर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक 315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम मंगली लोध पुत्र रामस्वरूप निवासी घोरौना थाना बछरावां जनपद रायबरेली बताया है। 

     मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ