रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता पुत्र के साथ-साथ 20 अज्ञात व्यक्तियों पर खेत जोत लेने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, घटना 16 जून 2024 की है। महराजगंज थाना क्षेत्र के नेवाजगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला का रहने वाला रमेश बहादुर पुत्र जगदीश सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, विपक्षीगणों विचित्र कुमार पुत्र संत प्रसाद चौधरी और उनके बेटे सौरभ कुमार निवासी वार्ड नंबर 4 आर्य नगर टाउन एरिया महराजगंज ने एक राय होकर वादी रमेश बहादुर का खेत ट्रैक्टर से जोत लिया है। जब उसने विरोध जताया तो दोनों आरोपियों समेत 20 अज्ञात व्यक्तियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।
मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, मिली तहरीर के आधार पर पिता पुत्र समेत 20 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई।

0 टिप्पणियाँ