Yoga Day: योग दिवस पर निरोगी रहने का संकल्प लेकर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में लोगों ने किया योग

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अंतराराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर लोगों ने पार्कों और खुले स्थानों पर एकत्र होकर योग किया और निरोगी होने का संकल्प लिया। इस मौके पर तहसील प्रशासन की तरफ से भी योग शिविर लगाए गए थे। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शत्रुघ्न मौर्य विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता प्रभात साहू, जय नारायण नेता, फौजी वैस्य, विनीत वैश्य, सभासद कमलेश, सभासद रामकुमार यादव, सभासद जमुना पासवान, सभासद शिवकुमार, धर्मेंद्र, रामचंद्र बाबू, जमुना प्रसाद, कैलाश, संतोष वर्मा सहित बड़ी संख्या में आमजन शामिल रहे।

      आपको बता दे कि, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शत्रुघ्न मौर्य ने मौजूद लोगों को योगा करके योगासन के गुरु सिखाएं और सभी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इसी तरह क्षेत्र के अलग-अलग पार्कों में लोग एकत्र हुए और योगासन कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। यह 10वां योग दिवस है। जो कि विश्व भर में मनाया जा रहा है। योग प्राचीन व्यायाम का हिस्सा रहा है। रोजाना योगाभ्यास करने से शरीर निरोग रहता है। माना जाता है कि, भारत में योग की उत्पत्ति लगभग 1500 ईसा पूर्व हुई थी, जिसके बाद से यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा बन गया। शत्रुघ्न मौर्य ने योग के महत्व को समझते हुए कहा- हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन पूरी दुनिया में लोग योगाभ्यास करके बीमारियों से दूर रहने का संदेश देते हैं।

     महराजगंज चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता प्रभात साहू ने कहा कि, योग शरीर को निरोगी बनाता है, यह ऐतिहासिक कार्यक्रम योग की स्थायी भावना को उजागर करता है, जो समुदाय में स्वास्थ्य, शांति और एकता को बढ़ावा देता है। हमारे पूर्वजों ने जो हमें दिया है। वो संपूर्ण मानवता के अनुकूल है। योग सबके के लिए है। इसमें कोई भेदभाव नहीं है। अगर आप मन को शांत और शरीर को निरोग रखना चाहते हैं तो योगाभ्यास शुरू कर दें। योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक तौर पर मजबूत बनाने का काम करता है। योग करने के लिए सही जगह का चुनाव करना जरूरी है ताकि योगाभ्यास के दौरान कोई बाधा न हो।

    इसी क्रम में तहसील परिसर में भी एसडीम राजित राम गुप्ता की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया गया, वही ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख राजकुमार पासी, बीडीओ वर्षा सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह समेत बड़ी तादात में लोगों ने योगाभ्यास किया। 

     इसके अलावा क्षेत्राधिकार कार्यालय में सीओ यादवेंद्र बहादुर पाल, थाना परिसर में कोतवाल बालेंदु गौतम समेत कस्बे के पूरे सुखई स्थित स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्कूल के प्रधानाचार्य के अलावा सभी शिक्षकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर योगाभ्यास किया।

    एसडीएम राजित राम गुप्ता ने कहा कि, योग हमारी सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही बल्कि इससे हमें मानसिक तौर पर भी काफी फायदा मिलता है। इससे हमारा दिमाग तनावमुक्त होता है और पूरा दिन एक्टिव रहता है। वैसे योगाभ्यास करने के लिए लोग शांत जगह को ढूंढते हैं, ताकि योग करते समय किसी भी तरह की रुकावट न पैदा हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ