उप चुनाव: पहले दिन जमुरावां ग्राम प्रधान पद हेतु खरीदे गए तीन पर्चे

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश की अधिसूचना संख्या 186/रा0नि0आ0-3/पं0नि0/18-24/2024, 15 जुलाई 2024 के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) हर्षिता माथुर के द्वारा जारी निर्देश के क्रम में जनपद रायबरेली में ग्राम पंचायत के प्रधानों तथा उनके सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों/पदों जोकि न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो, पर उप निर्वाचन निम्नांकित विनिर्दिष्ट समय सारणी के अनुसार कराए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।

     आपको बता दें कि, इसी क्रम में गुरुवार 18 जुलाई से 22 जुलाई 2024 तक महराजगंज ब्लॉक मुख्यालय पर पर्चा बिक्री का कार्य सुबह 10:00 बजे से अपराहन 4:00 तक सुरु हो गया है। इसके अलावा पर्चों की जांच 23 जुलाई, पर्चा वापसी 24 जुलाई, चुनाव चिन्ह आवंटन 24 जुलाई अपराह्न 3:00 बजे होगा।

     उप चुनाव ग्राम पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान हेतु जमुरावां में ग्राम प्रधान, अलीपुर वार्ड नंबर 6 एवं वार्ड नंबर 11 सदस्य पद हेतु, मऊ वार्ड नंबर 2 सदस्य पद हेतु के अलावा कक्के पुर वार्ड नंबर 9 सदस्य पद के लिए उप निर्वाचन नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की तिथि 22 जुलाई 2024 सुबह 10:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक और मतदान 6 अगस्त 2024 को होगा तथा मतगणना 8 अगस्त को होना निश्चित हुआ है।

    आपको यह भी बता दें कि, जमुरावां ग्राम प्रधान रहे रोशन लाल की चुनाव के समय उम्र कम होने की वजह से महराजगंज एसडीएम न्यायालय द्वारा उन्हें पद के लिए अयोग्य घोषित करते हुए प्रधानी बर्खास्त कर दी गई थी।

     वहीं ग्राम पंचायत अलीपुर में रिक्त दो ग्राम पंचायत सदस्यों तथा ग्राम पंचायत मऊ व कक्केपुर में रिक्त एक-एक ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर छः अगस्त को उप चुनाव होना है, जिसको लेकर आज ब्लॉक कार्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य प्रारंभ हुआ। पहले दिन जमुरावां ग्राम पंचायत के रहने वाले तीन लोगों द्वारा तीन नामांकन पत्र खरीदे गए। इस दौरान परिसर में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ