एक भाई ने सगे भाई पर घर में घुसकर मारपीट करने का लगाया आरोप, केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद को लेकर अपने सगे भाई पर घर में घुसकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

      आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के गाँव अशर्फाबाद के रहने वाले श्रीनाथ पुत्र अहोरवा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, उसके भाई शिवपाल द्वारा पारिवारिक विवाद को लेकर घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की है।

      मामले में कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि, मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ