रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को चुरुवा गांव में हुए चांदनी हत्याकांड में हाल-चाल लेने पहुँचे किसान नेता रमेश बहादुर सिंह के साथ करणी सेना के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र प्रताप सिंह एवं भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रभारी आकाश मिश्रा अपने कार्यकर्ताओं के साथ चुरूवा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर चांदनी को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
आपको बता दें कि, किसान नेता रमेश बहादुर सिंह ने कहा कि, जिस तरह से चुरूवा गांव में घटित इस दर्दनाक घटना में स्थानीय थाना प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने अपनी संलिप्तता दिखाते हुए शव का अंतिम संस्कार कराया है वह अक्ष्यम है। इसी संदर्भ में करणी सेना के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि, बछरावां थाना अध्यक्ष द्वारा चुरुवा गांव में महिला के अंतिम संस्कार में पेट्रोल डीजल का इस्तेमाल करने के साथ-साथ रात में जो अंतिम संस्कार किया गया वह कहीं न कहीं सनातन संस्कृति का अपमान है।
वही भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रभारी आकाश मिश्रा ने चांदनी हत्याकांड में ग्रामीणों से बातचीत करते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यवाही से नाराजगी जताते हुए एक बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस मौके पर ग्रामीण सहित करणी सेना एवं भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ