नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भाग ले जाने के मामले में अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

    आपको बता दें कि, यूपी के रायबरेली में महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरी में कहा है कि, वह और उनका परिवार खेतों में काम करने गया था। उनकी पुत्री घर पर अकेले थी, जब वह लौट कर आए तो घर में उनकी नाबालिक पुत्री नहीं मिली, तो उन्होंने आसपास के गांव में और नाते रिश्तेदारियों में पता किया तो उसका कहीं अता-पता नहीं चला, उन्होने आशंका जताई है कि, उनकी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर कोई अज्ञात व्यक्ति कहीं भाग ले गया है।

     मामले में कोतवाल बालेंद्र गौतम ने बताया कि, पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, लड़की की तलाश शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ