कोतवाल बालेंदु गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ महराजगंज का थाना समाधान दिवस

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: शनिवार को कोतवाल बालेंदु गौतम की अध्यक्षता में महराजगंज का थाना समाधान दिवस संपन्न हुआ। धान की रोपाई का समय और उमस भरी गर्मी के बावजूद फरियादियों का ताता लगा रहा। लेकिन कोई सक्षम अधिकारी मौजूद न होने के कारण मात्र तीन समस्याओं का मौके पर निस्तारण हो सका। 

     आपको बता दें कि, महाराजगंज के थाना समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को प्रभारी निरीक्षक बालेन्दु गौतम ने सुना। जिसमें सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित 12, बिजली विभाग से संबंधित 1, जबकि पुलिस विभाग से संबंधित 1, और कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मात्र तीन का ही मौके पर निपटारा हो सका। अन्य शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधितों को निर्देश दिए गए है।

    इस मौके पर मोहम्मद अहमद राजस्व निरीक्षक, आबिर अली कानूनगो हरदोई, लेखपालों आद्या प्रसाद, विपिन कुमार, ओम प्रकाश सोनी, विवेक सिंह, रणविजय सिंह, दर्शित श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, प्रिया सिंह, अमित शुक्ला, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ