संदिग्ध परिस्थितियों में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, बड़े भाई की बहू ने दो लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के वार्ड नंबर छः रूद्र नगर के रहने वाले पैंसठ वर्षीय सुंदर लाल पुत्र मैकू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में बड़े भाई की बहु ने चचेरे ससुर की हत्या का आरोप लगाते हुए दो लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

      आपको बता दें कि, कस्बे की रहने वाली सुलेखा पत्नी राम कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि, उसके चचेरे ससुर को उनके पड़ोसी राजेश कुमार उर्फ घंटी पुत्र बजरंगी, राम अभिलाष पुत्र राम नाथ निवासी कैलाश पुर मजरे कोटवा मदनिया रोजाना शराब पिला रहे थे और बहला फुसलाकर चार दिन पहले उनकी जमीन को दोनों ने मिलकर पैसा देने की बात कहकर वसीयत करवा ली थी।

      बीते बृहस्पतिवार को उनके चचेरे ससुर ने उन्हें बताया कि, उपरोक्त लोगों से पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी, और आज शुक्रवार को सुबह चचेरे ससुर को राजेश और राम अभिलाष अपने साथ ले जाकर उनकी हत्या कर दी, उसके बाद शव लाकर घर में लेटा दिया।

       अतिरिक्त निरीक्षक हरिकेश सिंह ने बताया कि, बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत होने की बात सामने आ रही है, मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ