नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक युवक पर केस

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर अपनी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

    आपको बता दे कि, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, वह परिवार के साथ अपने खेतों में काम करने गया हुआ था, उसकी नाबालिक बेटी घर पर अकेली थी। शिवडरिया मजरे सलेथू गांव का रहने वाला विजय पुत्र गुड्डू उनकी नाबालिक बेटी को घर में अकेला पाकर उसे बहला फुसलाकर कहीं भाग ले गया है।

    मामले में कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि, पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। नाबालिक लड़की की तलाश शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ