छेड़छाड़ के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर एक अज्ञात व्यक्ति पर अपनी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध के दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

     आपको बता दे कि, कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, अज्ञात विपक्षी के द्वारा उनकी पुत्री के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की गई है। पुलिस ने पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। 

    मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, पीड़िता के पिता द्वारा मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है, पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। मिले तथ्यों के आधार पर दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ