संविदा लाइनमैन को फोन पर गाली देना एक निजी कंपनी के टावर संचालक को पड़ गया मंहगा, केस दर्ज

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: संविदा लाइन मैन को फोन पर गाली गलौज देने के मामले में एक निजी कंपनी के टावर संचालक को महंगा पड़ गया। लाइनमैन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

      आपको बताते हैं कि, कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे शिव बक्श का पुरवा मजरे डोमापुर गांव निवासी चंद्रभान पुत्र जगपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि, बीते शनिवार को मीटर क्षतिग्रस्त होने पर जब इंजीनियर मीटर बदलने गया तो खंभे से लाइन मैन द्वारा कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर दिया गया था। उसके बाद क्षेत्रीय अवर अभियंता से कनेक्शन जोड़ने की स्वीकृत न मिलने पर लाइन मैंन ने कनेक्शन नहीं जोड़ा। इसके बाद टावर संचालक अतुल उपाध्याय निवासी अज्ञात ने फोन पर उसके साथ गाली गलौज की।

      कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, तहरीर पर गाली गलौज करने के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ