रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे गडरियन का पुरवा मजरे जतुआ टप्पे में खेत की मेड़ काटकर पानी लगाने पर दो पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई, तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगो पर केस दर्ज कर लिया है।
प्रथम पक्ष की आराधना पुत्री सुनील कुमार ने पुलिस दी गई तहरीर में बताया कि, गांव की ही किरणलता पत्नी जगदीश द्वारा उसके खेत की मेड़ काटकर पानी ले जा रही थी विरोध करने पर जगदीश पुत्र शीतल, सूरज पुत्र जगदीश, छेदीलाल पुत्र रामबली, राजेश पुत्र जगनमोहन द्वारा गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की गई।
वहीं दूसरे पक्ष की किरणलता पुत्री जगदीश ने भी प्रथम पक्ष की आराधना सहित सुनील पुत्र शिवराम, लक्ष्मी पुत्री मनोज कुमार, रामरति पत्नी मनोज कुमार के विरुद्ध मारपीट गाली गलौज और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराया है।
मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, दोनो पक्षों की तहरीर के आधार पर एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ