रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पूरे मचाल का पुरवा मजरे सारीपुर गांव निवासी जीवन लाल पुत्र ननकऊ ने अपने सगे भाई और उसकी पत्नी पर अपनी भूमि धरी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास और विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम महराजगंज से की है, जिस पर एसडीएम ने प्रभारी निरीक्षक महराजगंज को जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र गांव मचाल का पुरवा मजरे सारीपुर गांव निवासी जीवन लाल पुत्र ननकऊ ने बृहस्पतिवार को एसडीएम राजित राम गुप्ता को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि, उनके सगे भाई राजेश कुमार व उसकी पत्नी सोना देवी द्वारा उनकी भूमि धरी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह 8:00 के करीब उपरोक्त विपक्षियों द्वारा उसके घर में घुसकर मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई है।
भुक्तभोगी ने यह भी बताया कि, उसके तथा विपक्षी गणों के बीच एक वाद दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है, जिसमें विपक्षी सुलह के लिए लगातार दबाव भी बना रहे हैं और सुलह न होने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
मामले में एसडीएम राजित राम गुप्ता ने बताया कि, प्रभारी निरीक्षक महराजगंज को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

0 टिप्पणियाँ