बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टेंपो पलटा, एक अध्यापिका समेत 10 छात्राएं घायल

 रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: लखनऊ में आयोजित एक खेल प्रतियोगिता में शामिल होकर टैम्पो से लौट रहे नवोदय विद्यालय की दस छात्राएं एवं एक अध्यापिका बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टेंपो के अनियंत्रित होकर पलटने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी को सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है।

     आपको बता दें कि, घटना बुधवार की रात लगभग आठ बजे की है। नवोदय विद्यालय की छात्राएं रिया सिंह (12),प्रिया वर्मा (12), दिव्यांशी (12), कृतिका (13), अर्चिता (13), आराधना (15), तेजास्वनी 14, मुस्कान (15), आयुषी (14), वैष्णवी (15) सहित नवोदय विद्यालय की अध्यापिका अर्चना यादव (54) ये सभी सभी तीन दिन पहले लखनऊ के एक स्टेडियम में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने गई थी, जहां से आज सभी ट्रेन के माध्यम से लखनऊ से रायबरेली पहुंची और उसके बाद वहां से टेंपो से वापस विद्यालय आ रही थीं, तभी महराजगंज रायबरेली रोड पर स्थित गरीबगंज चौराहा के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे सभी घायल हो गई। 

      स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को सुरक्षित टेंपो से बाहर निकल गया और सूचना पर पहुंची डायल 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है।

     सीएचसी के डाक्टर भावेश यादव ने बताया कि, सभी घायल खतरे से बाहर हैं, उचित उपचार किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ