गर्मी से बच्चों को राहत प्रदान करने के लिए प्रधान प्रतिनिधि ने स्कूल को प्रदान की इनवर्टर सुविधा, नौनिहालों के खिल उठे चेहरे

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: गर्मी के तीखे तेवर बच्चों की सेहत पर भारी न पड़े और उमश भरी प्रचंड गर्मी के बीच स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं नौनिहाल बेहाल न हो, इसके चलते दरियादिली दिखाते हुए क्षेत्र के मुरैनी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह एडवोकेट ने प्राथमिक विद्यालय मुरैनी में नौनिहालों की सुविधा हेतु 1000 वाट का एक इनवर्टर, एक बैट्रीं के साथ डोनेट किया है।

      आपको बता दें कि, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रणविजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि, अभिभावक लगातार उमस भरी गर्मी के चलते प्राथमिक विद्यालय मुरैनी के बच्चों को राहत देने की मांग कर रहे थे, जिसका उन्होंने संज्ञान लेते हुए प्राथमिक विद्यालय मुरैनी में 1000 वाट का इनवर्टर लगाने का काम किया है, जिससे बच्चों को उमश भरी गर्मी से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि, जब तक स्कूल से बच्चों की छुट्टी होती है तब तक दोपहर हो जाती है, सूरज आग उगल रहा होता है। ऐसे में इनवर्टर की सुविधा विद्युत न रहने पर भी पंखे स्वचालित होंगे और नौनिहालों को गर्मी से राहत दिलाने का काम करेगा।

    उन्होंने मौजूद लोगों से वायदा किया कि, जल्द ही प्राथमिक विद्यालय खेरवा और डेपारमऊ में भी इनवर्टर और बैटरी लगाई जाएगी।

    इस मौके पर ग्राम प्रधान दीपू, प्रधानाध्यापक धीरेंद्र सिंह, अजय पटेल, शशिकांत पाल समेत ग्रामीणों ने मुरैनी प्राथमिक विद्यालय को इनवर्टर प्रदान करने पर प्रधान प्रतिनिधि को धन्यवाद दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ