रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नगर पंचायत महराजगंज में नगर पंचायत प्रतिनिधि व भाजपा नेता प्रभात साहू द्वारा क्षेत्र में हनुमानगढ़ के पास, कब्रिस्तान, प्राचीन दानेश्वर मंदिर परिसर, चारागाह और ईदगाह में लगभग 800 पौधे रोपण का कार्यक्रम किया गया। जहां नगरीय निकाय के कई स्थानों पर वृक्षारोपण कर ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित भी किया गया।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा टाउन एरिया क्षेत्र में हर वर्ष वृक्षारोपण किया जाता रहा है, इस तारतम्य में इस वर्ष भी फलदार एवं अन्य लगभग 800 पौधों का रोपण किया गया। सड़क के किनारे भी बड़ी तादाद में पौधों का रोपण किया गया, जिसमें टी गार्ड भी लगाए गए हैं।
इसके अलावा नगर पंचायत परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया जहां फलदार पौधारोपण वार्ड सदस्यों एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा किया गया। प्रभात साहू ने बताया कि, वृक्षारोपण करने के साथ-साथ इन सभी पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड और चारों तरफ घेरा बनकर से सुरक्षित भी किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार से इन पौधों को नुकसान ना हो।
इस दौरान सभासदों धर्मेंद्र वर्मा, विनीत वैस्य, अलीम कुरैशी, कमलेश, शिवकुमार, नूरुल हसन समेत सभी सभासद मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ