मऊ से 150 कांवड़ियों का जत्था देवघर के लिए रवाना, भगवामय हुआ गांव


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के मऊ गांव में बाजार चंद्रमूलगंज स्थित प्राचीन ऊंचेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शनोंपरांत बस से अकबरगंज और अकबरगंज से ट्रेन द्वारा शनिवार को कांवड़ियों का बड़ा जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। मऊ गांव से बड़ी तादाद में देवघर भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए निकले शिवभक्तों ने हर-हर महादेव का नारा लगाया और फिर यात्रा पर निकले। इसके पहले प्राचीन शिव मंदिर ऊचेश्वर महादेव में भी शिवभक्तों ने पहुंचकर माथा टेका। यहां मुंबई के रहने वाले जगदीश पाठक उर्फ बल्ला, और गांव के ही कांग्रेस नेता दिनेश मिश्रा ने सभी शिव भक्तों को अंग वस्त्र, फल, दक्षिणा आदि देकर रवाना किया।

     आपको बता दें कि, महराजगंज तहसील के राजस्व गांव मऊ से शनिवार को बस से शिवभक्त अकबर गंज और यहां से ट्रेन द्वारा देवघर भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए निकले। इस दौरान क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। जत्थे में महिलाएं, बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल रहे।

    मुंबई के रहने वाले जगदीश पाठक ने बताया कि, देवघर में बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए कांवड़ियों का जत्था आज शनिवार को रवाना हो गया है। क्षेत्र से निकलें शिवभक्तों ने सबसे पहले बाजार चंद्रमूलगंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर ऊचेश्वर महादेव पहुंच अपना माथा टेका। इसके बाद कांवड़ियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। 

     जत्थे का नेतृत्व कर रहे अमित तिवारी ने बताया कि, डेढ़ सौ कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज पहुंच कर जल भरेगा। फिर वहां से देवघर पहुंच भोलेनाथ का दर्शन कर जल चढ़ाएगा। 

    आपको यह भी बता दें कि, हर हर महादेव, बोल-बम के जयघोष से जहां वातावरण भक्तिमय लग रहा था, वहीं कुछ देर के लिए बाजार चंद्रमूलगंज भगवामय हो गया था।

  देवघर जलाभिषेक करने गए शिव भक्तों उमाकांत अवस्थी, नीतू द्विवेदी, मातादीन चौरसिया, सुनील द्विवेदी, प्रिंस मिश्रा, सोनेश तिवारी आदि बड़ी तादात में शिव भक्त मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ