29 अगस्त को 14 वर्षीय बालकों की हॉकी प्रतियोगिता खेल का आयोजन

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जिला क्रीडाधिकारी ने बताया है कि, खेल निदेशालय, उ0प्र0, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय-रायबरेली द्वारा हॉकी के विकास एवं उत्थान हेतु स्व0 मेजर ध्यानचन्द्र हॉकी प्रतियोगिता 29 अगस्त 2024 खेल दिवस पर प्रातः 10:00 बजे से 14 वर्षीय बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय मोतीलाल नेहरू स्टेडियम रायबरेली में किया जा रहा है। 

     आपको बता दें कि, जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि, इस प्रतियोगिता में बालकों की आयु 14 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। टीम के साथ खिलाड़ियों की जन्मतिथि प्रमाण पत्र सत्यापित कर भेजना अनिवार्य है, अन्यथा टीम को प्रतियोगिता में सम्मिलित नहीं किया जायेगा। प्रविष्ट निःशुल्क है। विजेता/उपविजेता निर्णयको को खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किये जायेगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ