अलीगढ़ शराब कांड से सतर्क रायबरेली पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ शुरु किया अभियान, एक अभियुक्त को पकड़ कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अलीगढ़ से शराब कांड से सतर्क महराजगंज पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बल्ला मोड़ पर बीती रात पुलिस ने थाना भदोखर के रहने वाले एक युवक को पकड़ कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में शराब के पाउच बरामद किए हैं।

    आपको बता दें कि, कोतवाल रेखा सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि, एक युवक पाउच में शराब बिक्री करने के लिए ले जा रहा है। उन्होंने हल्का उपनिरीक्षक जमुना प्रसाद त्रिपाठी को भेजा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा, तो अभियुक्त ने अपना नाम सुशील कुमार निवासी भुए मऊ थाना भदोखर बताया। उसके कब्जे से दर्जनों शराब के पाउच बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक लगभग 20 लीटर शराब इन पांउचों में रखी मिली है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, और अवैध शराब जब्त कर ली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ