आरटी पीसीआर की जांच रिपोर्ट में 3 निकले कोरोना पॉजिटिव, रिपोर्ट आने से पहले ही 2 पॉजिटिव रोजगार के सिलसिले में पहुंच गए पंजाब।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोविड-19 नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग का काम पूरे शबाब पर है। किंतु क्षेत्र में  संक्रमितत्रों के मिलने का सिलसिला भी जारी है। शनिवार को सीएचसी सेंटर पर 40 लोगों का टीकाकरण किया गया। वहीं 168 लोगों का कोरोनावायरस जांच भी किया गया। पुरानी rt-pcr की जांच रिपोर्ट आने पर तीन लोग और संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें दो संक्रमित पाए जाने की रिपोर्ट आने से पहले ही दोनों रोजगार के सिलसिले में पंजाब चले गए। तीसरे को यहां होम आइसोलेशन में रखा गया है।

    आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने बताया कि, आज 96 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट तथा 72 लोगों का rt-pcr द्वारा जांच के लिए सैंपल लिया गया तथा 40 लोगों का टीकाकरण किया गया है। आज का जो स्टॉक मिला था, वह समाप्त हो गया है। जिसकी सूचना जिला मुख्यालय को भेजी गई है। शीघ्र ही नई खेप आने की संभावना है, जो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें दो लोग चंदापुर गांव के रहने वाले हैं, और वह चंदापुर से रायबरेली पहुंचे थे, वहां स्टेशन पर उनका rt-pcr नमूना लिया गया था, रिपोर्ट आने पर पता किया गया, तो घर वालों ने बताया कि, वह दोनों पंजाब चले गए है। जबकि तीसरा संक्रमित व्यक्ति भैया पुर गांव का रहने वाला है। जिसको होम आइसोलेशन में रखा गया है।

    अधीक्षक ने यह भी बताया कि, अब महराजगंज सीएचसी क्षेत्र में एक्टिव केसो की संख्या घटकर 6 रह गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ