Aaj Ka Rashifal 19 August 2024: इन राशि वालों को रक्षा बंधन पर मिलेगा खूब लाभ, श्रवण नक्षत्र और रवि योग के संयोग से होगा फायदा, जानिए अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 19 August 2024: आज का राशिफल 19 अगस्त दिन सोमवार को सावन का अंतिम सोमवार, सावन पूर्णिमा और रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। चंद्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेंगे और इस दिन रवि योग, शोभन योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है। रक्षा बंधन के दिन बन रहे शुभ योग और ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से वृषभ राशि वालों को लाभ प्राप्ति से भविष्य की चिंता कम होगी और धनु राशि वालों की नए काम में माता-पिता की सलाह काम आएगी। वहीं मकर राशि वाले वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। ग्रहों की स्थितियों के बीच सावन का अंतिम सोमवार मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री से आज का राशिफल।

मेष राशिफल (www.skindianews.com)

मेष राशि वालों को आज दूसरों की मदद करने से आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आज आपको प्रेरणा देगा। रक्षा बंधन की वजह से घर में खुशियों का माहौल रहेगा और मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ बदलाव हो सकते हैं, इससे आपके कार्य कौशल में वृद्धि होगी, लेकिन इसे देखकर आपके सहकर्मियों का मूड खराब हो सकता है। शाम के समय घर के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। भागदौड़ ज्यादा रहेगी और धन भी खर्च होगा।

वृषभ राशिफल (www.skindianews.com)

वृषभ राशि वाले आज परिजनों के साथ सुखद समय बिताएंगे और कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा। रक्षा बंधन की वजह से भाई-बहन के बीच प्रेम बना रहेगा और एक दूसरे को गिफ्ट भी दे सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज धन लाभ हो सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में समय-समय पर लिए गए फैसले आपके लिए कारगर साबित होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भविष्य की चिंता कम होगी। शाम को मेहमानों का आगमन हो सकता है और किसी समारोह में शामिल होने से आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

मिथुन राशिफल (www.skindianews.com)

मिथुन राशि वाले सोमवार के दिन भाइयों के सहयोग से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। रक्षा बंधन की वजह से घर में बच्चों को शोर शराबा रहेगा और नए नए पकवान का आनंद भी लेंगे। साथ ही किसी रिश्तेदार से महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलेगी, जिससे आपको फायदा होगा। व्यापारी आज पूरे दिन व्यस्त रहेंगे और अच्छा लाभ भी होगा। व्यस्तता के बीच भी आप लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे रिश्ता अधिक मजबूत होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज लाभ होगा और आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। शाम के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा चोट लग सकती है।

कर्क राशिफल (www.skindianews.com)

कर्क राशि वालों को सोमवार के दिन पारिवारिक संपर्कों से लाभ होगा और अटके हुए धन की प्राप्ति होने से धन कोष में वृद्धि भी होगी। रक्षा बंधन की वजह से भाई बहनों को खास गिफ्ट दे सकते हैं और एक दूसरे के लिए मंगल कामना भी करेंगे। आज आपको बाहर के खाने से बचना होगा अन्यथा पेट खराब हो सकता है। आय में पिछले दिनों की तुलना में वृद्धि होगी और किसी पुराने निवेश से लाभ भी होगा। व्यावसायिक योजनाओं को आज गति मिलेगी और मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। दैनिक खर्चे आसानी से निकलेंगे और भविष्य की चिंताएं कम होंगी।

सिंह राशिफल (www.skindianews.com)

सिंह राशि वालों के परिवार में आज उत्सव जैसा माहौल रहेगा। रक्षा बंधन की वजह से घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा और नई नई मिठाईयों का आनंद भी लेंगे। त्योहार की वजह से कई खास लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। कंपटीशन के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और दोस्तों की मदद से आज आपको रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। भगवान शिव की कृपा से धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बच्चों के भविष्य के लिए जीवनसाथी के साथ किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। शाम का समय अपनों से मुलाकात और हंसी-मजाक में बीतेगा।

कन्या राशिफल (www.skindianews.com)

कन्या राशि वालों का रक्षा बंधन का दिन बेहद खास रहने वाला है। शादीशुदा बहनें अपने भाइयों के यहां आएंगी और घर में हंसी मजाक का माहौल बना रहेगा। भाग्य का हर कदम पर साथ मिलने से आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और आपके धन में वृद्धि भी देखने को मिलेगी। कार्य व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलने से आपको संतोषजनक लाभ मिलेगा। बुजुर्गों की सेवा और शुभ कार्यों पर भी धन खर्च करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज छोटे-छोटे वाद-विवाद से बचना होगा अन्यथा भविष्य में आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज समाप्त होगी।

तुला राशिफल (www.skindianews.com)

तुला राशि वालों को रक्षा बंधन के दिन जीवनसाथी का सहयोग और साथ आपको पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। अगर आप जमीन या वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। छात्रों को शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलने के योग हैं। रिश्तेदारों या नजदीकी मित्रों से उपहार मिलेगा, बीच-बीच में कोई निजी स्वार्थ भी रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दूसरों से बेहतर काम करने पर सम्मानित किया जाएगा। भाइयों के साथ अगर आपका कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

वृश्चिक राशिफल (www.skindianews.com)

वृश्चिक राशि वालों की आज सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। रक्षा बंधन की वजह से घर का माहौल अच्छा रहेगा और माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा। बहुत दिनों बाद किसी पुराने मित्रों से मुलाकात भी हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी पुराने मामले को लेकर सहकर्मियों से मतभेद बढ़ सकता, लेकिन विवेक की उपस्थिति से स्थिति गंभीर नहीं बनेगी। संतान की शिक्षा को लेकर कुछ भागदौड़ हो सकती है जिससे कुछ तनाव रहेगा। शाम को परिजनों के साथ मुलाकात होगी और माता पिता के साथ जरूरी चर्चा भी करेंगे।

धनु राशिफल (www.skindianews.com)

धनु राशि वालों के लिए सोमवार के दिन सांसारिक सुखों का महत्व बढ़ेगा। रक्षा बंधन की वजह से घर में सुबह से ही तैयारियां शुरू होंगी और घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ ससुराल जाने का मौका मिलेगा और आपको अटके धन की प्राप्ति भी होगी। व्यापार में त्योहार की वजह से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और यश व सम्मान में वृद्धि होगी। आज किसी कर्मचारी या रिश्तेदार की वजह से कुछ तनाव बढ़ सकता है, लेकिन आपको वाणी पर संयम रखना होगा। शाम का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे और उनके लिए गिफ्ट भी लाएंगे।

मकर राशिफल (www.skindianews.com)

मकर राशि वालों को रक्षा बंधन के दिन काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। रिश्तेदारों के आने जाने और उनकी सेवा सत्कार के कार्यों को करेंगे। माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा और उन्हें बाहर के खाने से परहेज करने को कहें। वाहन के प्रयोग में आपको सावधानी बरतनी होगी अन्यथा दुर्घटनावश खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप काफी बुद्धिमान माने जाएंगे, लेकिन घर में आपकी छवि खराब रहेगी। घर के कामों में लापरवाही से घर में अशांति फैल सकती है और कई उपयोगी वस्तुओं पर धन खर्च होगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्रसंग सायंकाल काल में प्रबल होगा और स्थगित रहेगा।

कुंभ राशिफल (www.skindianews.com)

कुंभ राशि वालों को सोमवार के दिन रक्षा बंधन की वजह से रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा, जहां काफी मेहमाननवाजी की जाएगी। आज आपको मित्रों से कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों पर आज जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल लाभ होने का सुख रहेगा। किसी भी संपत्ति को खरीदने और बेचने से पहले उस संपत्ति के बारे में पूरी जांच-पड़ताल जरूर कर लें और दस्तावेजों की जांच भी कर लें। अगर आप व्यवसाय में बदलाव की योजना बना रहे हैं, तो दिन अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से यदि कोई अनबन चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी।

मीन राशिफल (www.skindianews.com)

मीन राशि वालों के लिए सावन का अंतिम सोमवार मनचाही सफलता पाने का रहेगा, इसलिए आज वही काम करें, जिसके पूरा होने की उम्मीद हो। रक्षा बंधन की वजह से घर में हंसी खुशी का माहौल रहेगा और बहनों को भाइयों से खास उपहार भी मिल सकता है। नए काम में माता-पिता की सलाह आपके काम आएगी। आज आपकी निकट और दूर की यात्रा भी संपन्न हो सकती है। कारोबार की बढ़ती प्रगति को देखकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शिक्षकों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी।

|| देश दुनिया की खबरें "एसके इंडिया न्यूज़" (SK India news) पर हिंदी में पढ़ें || अध्यात्म (spirituality news) की खबरों के लिए जुड़े रहें www.skindianews.com से || ताजा खबरों के लिए subscribe करें "एसके इंडिया न्यूज़" YouTube चैनल |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ