प्रदेश सरकार के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने खोला बछरावां विधानसभा के विकास का पिटारा, चहुंओर हो रही जय-जय-कार

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: दिनेश प्रताप सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने अपने दायित्वों के निर्वहन के क्रम में आज बछरावां विधानसभा के महराजगंज में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात साहू के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से भेंट कर महराजगंज में किसानो और सब्जी विक्रेताओं की परेशानियों को देखते हुए एक मंडी जिसमें सुपर बाजार बनाए जानें का निर्णय लिया है। 

     आपको बता दें कि, अपने दायित्वों के निर्वहन के क्रम में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा ग्राम चंदापुर जनई मार्ग से परमहंस आश्रम होते हुए डोमापुर मार्ग तक एक किलोमीटर पक्की सड़क बनाए जानें का निर्णय लिया गया। इसके अलावा हलोर कस्बा पहुंचने पर वहां के लोगों द्वारा मंत्रीजी का भव्य स्वागत किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रशेखर चौधरी के प्रतिष्ठान पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में हलोर में स्थित सब्जी मंडी में जल भराव की समस्या को देखते हुए मंडी द्वारा चबूतरे, टीन शेड और दुकानों के निर्माण का भी निर्णय लिया गया।

      यहां से मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का काफिला शिवगढ़ की ओर बढ़ गया। विकासखंड शिवगढ़ पहुंचने पर स्थानीय मंडल अध्यक्ष जी0बी0 सिंह व गुमावा प्रधान प्रदीप सिंह के प्रतिष्ठान पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में अछई में बिजली की समस्या को देखते हुए एक पावर हाउस का निर्माण और राजकीय इंटर कॉलेज अछई में शिक्षकों की कमी को जल्द पूरा करने का भी आश्वासन दिया।

       शिवगढ़ विकासखंड के पिपरी ग्राम प्रधान नंदकिशोर तिवारी के आवास पर क्षेत्र वासियों एवं ग्राम वासियों, पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए शिवगढ़ में एक खेल स्टेडियम और किसानो को अपनी उपज का सही मूल्य मिले उन्हें कम दूरी तय कर उसे क्रय विक्रय कर सके, जिसके लिए एक मंडी के निर्माण के लिए भी सम्बन्धित उपस्थित मंडी के अधिकारीयों को निर्देश दिए।

      पंकज श्रीवास्तव मंडल उपाध्यक्ष महराजगंज के आवास पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं ग्राम वासियों द्वारा महराजगंज के ग्राम जमुरवां पक्की सड़क से पासिन पुरवा तक 1500 मीटर कच्चे मार्ग को हाट मिक्स प्लांट से पक्की सड़क बनाने व ग्राम पंचायत पारा खुर्द में बारिश के कारण जल निकासी न होने के कारण जल भराव की स्थिति देखते हुए 300 मीटर नाले का निर्माण कराया जाने का निर्णय लिया गया।

      इसके पश्चात विवेक पांडेय मंडल अध्यक्ष महराजगंज के आवास पर पार्टी पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका कुशल क्षेम जाना और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। 

      इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा बुद्धि लाल पासी, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, भाजपा नेता शरद सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह उर्फ दद्दू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, मुरैनी प्रधान रणविजय सिंह एडवोकेट, हैप्पी सिंह, राज्य मंत्री प्रतिनिधि शिवम तिवारी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतिनिधि उमेश कुमार उर्फ कुन्नू, महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष सुधा अवस्थी, प्रांतीय परिषद सदस्य मातादीन पासी, मंडल उपाध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, पंकज श्रीवास्तव, वीरेंद्र अवस्थी, राम प्रकाश गौतम, राघवेंद्र सिंह, मनसाराम सिंह, बरखंडी प्रताप सिंह, राजेश गुप्ता, भारत बहादुर सिंह, संजीव गुप्ता, पवन साहू, शक्ति रस्तोगी, विजय धीमान, ज्ञान प्रकाश मौर्य, मुकेश मोदनवाल, विमलेश, संतोष मौर्य, श्याम प्रकाश वर्मा, अनवर अली, कंचन वर्मा, तीर्थ राज सिंह, अजय सिंह, विकास लोधी, रामपाल साहू, विनोद कुमार सहित सभी प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा, मंडी व उद्यान के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ