रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी ऊंचाहार अतुल सिंह ने विधानसभा के चिचौली, वेनीकामा, कूढ़ टॉघन आदि गावों में जनसंपर्क एवं चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी एवं पौधरोपण किया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि, मोदी सरकार में किसानों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है, किसान हमारा छुट्टा जानवर से परेशान है, किसानों को भाजपा सरकार लगातार अपमानित करने का काम कर रही है।
आपको बता दें कि, श्री सिंह ने कहा- विधानसभा ऊंचाहार की जनता ने दिल खोलकर जननायक राहुल गांधी का साथ दिया, राहुल लगातार आप सबकी चिंता भी कर रहे हैं। गांधी परिवार ने एम्स जैसा बड़ा हॉस्पिटल रायबरेली की जनता को दिया है।
श्री सिंह ने कहा कि, विधानसभा की जनता हमारे परिवार की तरह है, मैं हमेशा आपके सुख-दुख में लगातार खड़ा रहूंगा। कांग्रेस पार्टी ने जो अभियान पौधारोपण का शुरू किया है, उस अभियान के तहत प्रत्येक गांव में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जा रहे हैं। पेड़ लगाना हम सबका कर्तव्य है, उसकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करना होगा।
उन्होंने कहा कि, जिस तरह इस बार गर्मी पड़ी है, लोग परेशान हुए हैं उसका सिर्फ और सिर्फ एक उपाय है ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाया जाए, जिससे पर्यावरण को संतुलित बनाया जा सके।
इसके बाद श्री सिंह ने रोझईया में करंट से लगने से छात्र निशांत (17) की दुखद दर्दनाक मृत्यु हुई थी, पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस नेता आरके सिंह, जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, रामदत्त पांडेय, अभय सिंह, कप्तान सिंह, जगदीश सरोज, पंकज सिंह, अरुण पटेल, महेंद्र पटेल, मनोज सिंह, विमलेश यादव, अनूप बाजपेई, रवि सिंह, वीरेंद्र सिंह, रमेश यादव, बाबूलाल निर्मल, आकाश निर्मल आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।








0 टिप्पणियाँ