शिवगढ़/रायबरेली: भारत रत्न स्व0 प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जनता इंटर कॉलेज गूढ़ा में राजीव गांधी सामान्य ज्ञान निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता प्रभारी कृपा शंकर शर्मा, पराग प्रसाद रावत, ब्लॉक अध्यक्ष गौरव मिश्रा, शिवगढ़ ब्लॉक प्रभारी कृपा शंकर शुक्ला, पूर्व बिधानसभा कांग्रेस रनर प्रत्याशी साहब शरण पासी, विवेकानंद चौरसिया अश्विनी अवस्थी, राम सुमिरन, बृजेन्द्र द्विवेदी, संतोष वर्मा, राम अचल, संतोष द्विवेदी, देवेंद्र राजकुमार वर्मा, राजकिशोर, रामकिशोर मौर्य, आशीष त्रिवेदी, बृजेश गोस्वामी रामू रावत संतोष, राम अचल और अन्य कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित सामान्य ज्ञान निबंध प्रतियोगिता में 45 क्षात्रों ने प्रतिभाग किया। तदोपुरांत कालेज प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य रमेश सिंह और कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ