बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के शिवगढ़ रोड से घोरौना जाने वाले मार्ग पर दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से दोनों घायलों में से एक को सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति को नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जबकि दूसरे घायल को इलाज के लिए सीएचसी बछरावां ले जाने की बात सामने आई है।

      आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे रानी मजरे ओथी गांव निवासी रामनरायन (20) पुत्र रमेश अपने घर से बाइक से घुरौना गांव जा रहा था, तभी महराजगंज शिवगढ़ रोड से घुरौना गांव जाने वाली सड़क पर सामने से आ रहे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 108 एंबुलेंस ने घायल को लाद कर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार होता ना देख, उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। वहीं दूसरे घायल को बछरावां सीएचसी ले जाए जाने की सूचना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ