रायबरेली में दलित युवक की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिले राहुल गांधी, पोंछे आंसू, कहा-जब तक न्याय नहीं मिलेगा पीछे नहीं हटूंगा

 रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: यूपी के रायबरेली में सलोन क्षेत्र में दलित युवक दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में राहुल गांधी आज मंगलवार को मृतक के परिवार से मुलाकात की, दलित बिरादरी के 22 वर्षीय अर्जुन पासी की हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने दावा किया कि, क्षेत्र के लोग गुस्से में हैं, वह इस लिए कि, हत्या के पीछे के "मास्टरमाइंड" के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। 

     आपको बता दें कि, 22 वर्षीय अर्जुन पासी की कथित तौर पर कुछ स्थानीय लोगों के साथ विवाद के बाद 11 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है और ऐसे में सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे अमेठी जिले के फुरसतगंज हवाई अड्डे पर पहुंचे और सीधे रायबरेली के भुवालपुर सिसनी गांव के लिए रवाना हो गए। उनके साथ कांग्रेस उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय, राज्य के प्रभारी एआईसीसी महासचिव अविनाश पांडेय और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

    भुवालपुर सिसनी गांव में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा, यहां सभी लोग न्याय की मांग कर रहे हैं, क्योंकि एक दलित व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। उनके पूरे परिवार को धमकी दी गई है, जबकि एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है, लेकिन यहां कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

    राहुल गांधी यहां के सांसद भी हैं, ऐसे में उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और कहा कि, यहां के एसपी (पुलिस अधीक्षक) मास्टरमाइंड के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रहे हैं, वह छोटे लोगों को गिरफ्तार कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि, उत्तर प्रदेश में समाज के हर वर्ग का सम्मान हो और सभी को न्याय मिले। रायबरेली के सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, जब तक इस परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे।

     नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, मृतक युवक की मां से उनकी बातचीत हुई है। उनका बेटा नाई का काम था। करीब 6-7 लोग उसके पास आते थे और बाल कटवाते थे। लेकिन पैसे नहीं देते थे। पिछली बार जब वे आए तो उसने उनसे पैसे मांगे, उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। यह स्पष्ट रूप से अन्याय है। इन दोषियों को क्या सजा मिलेगी यह अदालत पर निर्भर करता है, लेकिन वह स्वयं दबाव जरूर डालेंगे और पीछे नहीं हटेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ