महराजगंज बार एसोसिएशन महराजगंज का चुनाव संपन्न: अध्यक्ष पद पर देवी प्रसाद तो महामंत्री पद पर अशोक यादव ने मारी बाजी

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज बार एसोसिएशन महराजगंज के गठन को लेकर अध्यक्ष और महामंत्री पदों के लिए आज सोमवार को मतदान हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता देवी प्रसाद एवं महामंत्री पद पर अधिवक्ता अशोक यादव ने जीत दर्ज की है। वहीं अन्य पदों पर एकल नामांकन होने के कारण सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

     आपको बता दें कि, एडवोकेट पंकज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि, अध्यक्ष पद पर देवी प्रसाद और रामसनेही यादव तथा महामंत्री पद पर अशोक यादव एवं सुखई राजपूत चुनावी मैदान में थे। 

आज सोमवार को हुए मतदान में कुल 93 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें देवी प्रसाद को 59 मत प्राप्त हुए और उनके प्रतिद्वंद्वी रामसनेही को महज 31 मत ही मिले, वहीं 3 मत अवैध पाए गए। इस प्रकार देवी प्रसाद 28 मतों से अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किए गए।

     इसके अलावा महामंत्री पद के लिए 93 मतदाताओं ने मत डाले, जिसमें अशोक यादव को 62 प्राप्त हुए। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी सुखई राजपूत को 31 मत मिले, और अशोक यादव 31 ही मतों से विजई हुए।

       वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजय शंकर अवस्थी, कोषाध्यक्ष पद पर मोहन सिंह चौहान, वरिष्ठ कार्यकरिणी सदस्य पद पर मुकेश श्रीवास्तव, सदस्य ज्ञानेंद्र अवस्थी, वरिष्ठ सदस्य पद पर अवधेश कुमार लोधी सहित अन्य सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण एल्डर कमेटी द्वारा सभी को निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया।

     इस मौके पर अधिवक्ता विद्या सागर अवस्थी, सुरेंद्र श्रीवास्तव, चंद्रोदय सिंह, दीपू अवस्थी, शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ