क्षेत्र का विकास ही जीवन का मुख्य ध्येय-मनोज कुमार पाण्डेय

सार....... 

⭕ एक दर्जन से अधिक सी सी मार्गों का ऊंचाहार विधायक ने किया लोकार्पण।

विस्तार.......

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: ऊंचाहार विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने आज विकास खण्ड जगतपुर में ग्राम पंचायत जिंगना, तिवारीपुर, ग्राम पंचायत धोबहा, ग्राम पंचायत टांघन, ग्राम पंचायत उण्ड़वा एवं ग्राम पंचायत बेनीकामा सहित 9 ग्राम पंचायतों में लगभग दो करोड़ से अधिक की लागत से 16 से अधिक इण्टरलाकिंग मार्गों का लोकार्पण कर क्षेत्रीय जनता को समर्पित किया। 

     आपको बता दें कि, ग्राम पंचायत जिंगना में आयोजित लोकार्पण जनसभा को सम्बोधित करते हुये श्री पाण्डेय ने कहा कि, उन्हें इस बात की खुषी है की ऊंचाहार दिन-प्रतिदिन विकास की बुलंदियों की ओर बढ रहा है। श्री पाण्डेय ने कहा कि, क्षेत्र की जनता उनके लिए केवल मतदाता नहीं है बल्कि सुख-दुख और संघर्षों की साथी है और उसका विष्वास बचाये रखना ही मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। 

      श्री पाण्डेय ने कहा कि, विकास एक शतत प्रक्रिया है जो निरन्तर बनी रहनी चाहिए, श्री पाण्डेय ने कहा कि, आज सुदूर ग्रामीण अंचलों में भी लोक पक्के मार्ग पर आवागमन कर रहे हैं यही उनके लिए सबसे खुषी की बात है।

     श्री पाण्डेय ने कहा कि, यूं तो जैसे बरसात में मेढ़क और चुनाव में कतिपय लोग केवल जनता से वोट लेने के लिए झूंठे वायदे करते हैं और फिर पांच साल तक जनता उनको देखने के लिए तरस जाती है परन्तु जो हमने माइक पर कहा उसे जमीन पर करके दिखाया। उन्होंने कहा कि, कुछ लोग गरीब और कमजोर लोगों की बेबसी से खेलते हुये चुनाव में बडे़-बड़े वायदे तो कर गये और वोट भी ले लिया लेकिन जनता के हाथ केवल नारे और वायदे रह गये। इसके लिए जनता को भी सचेत होना पडे़गा, इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने पेयजल की समस्या के लिए 20 इण्डिया मार्का हैण्डपम्प भी लगवाये जाने की घोषणा की।

      कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान के0के0 पटेल, पंकज सिंह, प्रधान बिन्नू सिंह, पूर्व प्रधान सुख सागर पटेल, प्रधान मखदूमपुर सतेन्द्र अग्रहरि, प्रधान रमेष मिश्रा, प्रधान अजीज, शुभेन्द्र सिंह, प्रधान मिथलेष यादव, प्रधान इन्द्रजीत पाण्डेय प्रधान मनोज कुमार, प्रांषू सिंह, सतेन्द्र पासी, राधे पासी, गंगा राम गौतम एवं मुन्ना मिश्रा आदि प्रमुख रूप से रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ