महराजगंज/रायबरेली: जहां एक तरफ सरकारी विद्यालयों में व्यवस्थाओं के अभाव के चलते अभिभावक बच्चों में को निजी विद्यालयों में पढ़ाने को मजबूर है, वही जिले के महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत मुरैनी ग्राम सभा में संचालित प्राथमिक विद्यालय खेरवा, प्राथमिक विद्यालय डेपार और प्राथमिक विद्यालय मुरैनी को ग्राम प्रधान दीपू और उनके प्रतिनिधि रणविजय सिंह एडवोकेट ने सरकार की कायाकल्प योजना के तहत तस्वीर ही बदल डाली। यहां तीनों विद्यालयों में पढ़ने वाले लगभग साढे तीन सौ बच्चों के बैठने के लिए 50 डेक्स प्रदान की है। अब इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के ना तो कपड़े गंदे होंगे और न ही बस्ते, जिसको लेकर स्कूल की छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित हैं।
आपको बता दें कि, ग्राम प्रधान और उनके प्रतिनिधि ने जब एक बार ठान लिया तो वह पीछे मुड़कर नहीं देखे। अभिभावकों से किए गए वायदे के मुताबिक सरकार की कायाकल्प योजना के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खेरवा, प्राथमिक विद्यालय मुरैनी और प्राथमिक विद्यालय डेपार मऊ में आकर्षक भव्य प्रवेश द्वार से प्रधानाचार्य कार्यालय तक दोनों तरफ इंपोज इंटरलॉकिंग सड़क, सड़क के दोनों तरफ बागवानी, विद्यालय परिसरों को दो भागों में विभाजित करती है। विद्युत न रहने पर भी रात के समय इनवर्टर से प्रवाहित विद्युत की दूधिया रोशनी से विद्यालय परिसर जगमगाता रहता है।
इसके अलावा आधुनिक सुविधाएं जो हर किसी का ध्यान आकर्षित कर लेती है। जी हां यह नजारा क्षेत्र के किसी कॉन्वेंट स्कूल का नहीं बल्कि हम बात कर रहे हैं ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर मुरैना ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालयों की, जहां विगत ती वर्षों से ग्राम प्रधान दीपू और उनके प्रतिनिधि रणविजय सिंह एडवोकेट के लगन और मेहनत की बदौलत सरकार की कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालय की सूरत बदल दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि, इससे पहले इन तीनों सरकारी विद्यालय में बच्चों का नामांकन कम था, इसलिए शिक्षक घर जाकर बच्चों के नामांकन के लिए संपर्क करते थे, किंतु अब ऐसा नहीं है अब अभिभावक खुद चलकर इन सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों का नामांकन कराते हैं। इतना ही नहीं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से डेपार मऊ चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
तीनों प्राथमिक विद्यालयों मुरैनी, खेरवा और डेपारमऊ में भामाशाह रणविजय सिंह एडवोकेट ने अपने निजी मद से एक-एक इनवर्टर, बैटरी और पंखे भी भेंट किए है, ताकि विद्युत सप्लाई चली जाने पर बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके। तीनों विद्यालय परिवार ने ग्राम प्रधान और उनके प्रतिनिधि रणविजय सिंह एडवोकेट का आभार जताया है।
प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह एडवोकेट ने बताया कि, सरकार द्वारा संचालित कायाकल्प योजना के अंतर्गत उनके द्वारा तीनों विद्यालयों को 50 सेट कुर्सी-मेज प्रदान किए गई है। इसके अलावा विद्यालयों का रंग रोगन, पेंटिंग, प्रत्येक कक्ष में पंखे, दरवाजे, मुख्य द्वार पर रंग रोगन एवं फर्नीचर की व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्होंने अपने निजी मद से तीनों विद्यालयों को इनवर्टर बैट्री भेंट किए है। उन्होंने बताया कि, डेपारमऊ प्राथमिक विद्यालय में अभी मुख्य द्वार नहीं बना है। उनका सपना है कि, ताजुद्दीनपुर गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक भव्य और सुंदर द्वारा बनाया जाए, जिससे विद्यालय में चार चांद लग जाएंगे।





0 टिप्पणियाँ