Janmashatami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कल, तैयारी पूरी, होगें संस्कृत कार्यक्रम

 रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: हर साल भाद्रपद कृष्ण की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का महापर्व मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा, जिसको लेकर महराजगंज क्षेत्र कृष्ण भक्ती में लीन नजर आ रहा है, मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है और हर तरफ उल्लास का माहौल दिखाई दे रहा है।    

      आपको बता दें कि, जन्माष्टमी के मौके पर महराजगंज कोतवाली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसके अलावा मऊ गांव में जमोलिया ग्राम प्रधान अंजनी कुमार गुप्ता के आवास को भी खूब सजाया संवारा गया है। इनके यहां हर साल कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

      मऊ बाजार और कोतवाली परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम की शुरुआत हरिनाम संर्कीतन से होगी। मऊ बाजार में आयोजित होने वाले श्री कृष्ण जन्मोत्सव में नृत्य, नाटक मंचन, दीप दान, छप्पन भोग एवं महाआरती के बाद महाप्रसादम होगा। 

    कार्यक्रम में सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। समारोह में आम आदमी से लेकर जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय गणमान्य शिरकत करेंगे। इस संबंध में अंजनी कुमार गुप्ता द्वारा न्योता के कार्ड भी भेजे गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ