रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी तुर्की देश की सफल यात्रा के पश्चात अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी। उनके सामने सड़क, सुरक्षा, बिजली, पानी, चिकित्सा, पेंशन और राजस्व संबंधित समस्याएं आयीं, जिसको उन्होंने हल करने का आश्वासन दिया।
आपको बता दें कि, उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लोगो को मिले इसके लिए उच्चाधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा बैठक की जाती है। जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाना सरकार का उद्देश्य है। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ