रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि, लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत में आप सभी की मेहनत और योगदान रहा है, एकतरफा जीत के बावजूद कुछ बूथों पर कांग्रेस का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, ऐसे बूथों को चिन्हित कर वहां की जनता से सम्पर्क व संवाद स्थापित कर इसका कारण जानना होगा और उसे दूर करना होगा।
आपको बता दें कि, बैठक में मौजूद कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि, जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई, साथ ही भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण के सफल कार्यक्रम के लिए सभी ब्लाक अध्यक्षगणों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त कर उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
बैठक में प्रमुख रुप से प्रदेश सचिव एवं रायबरेली प्रभारी फिरोज अहमद खान, प्रत्याशी विधानसभा अतुल सिंह, वी0के0 शुक्ला, रमेश कुमार शुक्ला, विजयशंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ल, सईदुल हसन, वीरेन्द्र यादव, प्रवक्ता महताब आलम, साहबशरण पासवान, महेश प्रसाद शर्मा, रामखेलावन पासी, नौषाद हुसैन खतीब, अजीत सिंह, संतोष कुमार त्रिवेदी, सतगुरूदेव लोधी, अनवार खान, मो0 जफरूल, सतीश पासी, संजय श्रीवास्तव, आर0के0 सिंह, आलोक विक्रम यादव, सुमित्रा रावत, संतोष पासवान, जितेन्द्र पासी, यशपाल भारती, घनश्याम शुक्ला, शषिकांत पाण्डेय, मनोज तिवारी, मेराजुल हसन फारूकी, दिनेश यादव, अनुरूद्ध दीक्षित, अभय सिंह, राजकुमार द्विवेदी, अमित चैधरी, केशन लाल लोधी, अजय प्रताप सिंह, अनुज सिंह, पद्मधर सिंह, शैलजा सिंह, गिरीश बहादुर सिंह, विनोद प्रताप सिंह, प्रदीप चैधरी, कामता नाथ सिंह, मो0 अशरफ खान, दल बहादुर सिंह, शम्भूशरण पाल, ज्योति प्रसाद पासी, प्रमोद कुमार बाजपेयी, अम्बरीश बाजपेयी, आयुष द्विवेदी, सुरेश पासी, ओम प्रकाश पाल, बंश बहादुर सिंह, अनिल मिश्रा, रमाकांत सिंह, दिनेश त्रिवेदी उपस्थित रहें।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ