रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर आवास प्लस सूची में नए पात्र लाभार्थियों के नाम जोड़े जाने व संशोधित पात्रता मानकों व सर्वेक्षण की जानकारी तथा प्रचार प्रसार के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी में गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लॉक अमांवा क्षेत्र के सारी पुर ग्राम पंचायत में आज गोष्ठी का आयोजन किया गया, जहां 121 लोगों ने आवास प्लस सूची में नाम जोड़े जाने के लिए आवेदन किया।
आपको बता दें कि, ग्राम पंचायत अधिकारी आशुतोष गुप्ता बताया कि, जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनकी पात्रता की जांच डोर-टू-डोर कराकर आवास प्लस सूची में नाम शामिल किया जाएगा। पात्र योजना से लाभान्वित हो इस प्रयास में कहीं भी कोताही नहीं बरती जाएगी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान सहदेव रैदास, कोटेदार सुनील कुमार, ग्राम पंचायत सदस्य सत्यम यादव, सोमित श्रीवास्तव, रोहित अवस्थी आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ