रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के बछरावां रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने को लेकर हुई कहासुनी व हाथापाई के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के गांव नेवाजगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला का रहने वाला अनुज पुत्र सुनील कुमार वर्मा महराजगंज बछरावां रोड पर शिवगढ़ मोड़ के पास स्थित पेट्रोल टंकी पर पेट्रोल डलवाने गया हुआ था, तभी उसने उपस्थित सेल्समैन पर घटतौली किए जाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद कहासुनी और हाथापाई हो गई थी।
अनुज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर लिया है।
मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ