बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में एक ही बाइक पर सवार एक महिला समय तीन लोग घायल, रेफर

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड पर स्थित महराजगंज मंडी के सामने दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में एक ही बाइक पर सवार एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी महराजगंज ले जाया गया, जहां तीनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

     आपको बता दें कि, सीएचसी से मिली जानकारी के मुताबिक अमरनाथ (50) पुत्र छेदी अपनी पत्नी राजेश्वरी (35) तथा भाई संदीप (20) पुत्र छेदी निवासी कन्नावा थाना बछरावां के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी सोथी गांव आया हुआ था, जब यह तीनों बाइक से अपने घर कन्नावां वापस जा रहे थे, तभी महराजगंज कस्बा स्थित मंडी के पास महराजगंज की ओर से जा रहे बाइक सवार एक पीआरडी जवान की गाड़ी से अनियंत्रित होकर टकरा गए, और गिरकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास और राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को नाजुक देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बाइक संदीप पुत्र छेदी चल रहा था। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए हुए था।

    उधर बताते हैं कि, पीआरडी जवान भी बाइक के टकराने से घायल हुआ है, किंतु वह सीएचसी महराजगंज इलाज के लिए नहीं लाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ