रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत माह की भांति इस माह भी 1 सितंबर 2024 को लोगों के प्रति अच्छा कार्य व्यवहार अच्छी ड्यूटी एवं साफ सुथरा वर्दी से प्रभावित होकर कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम व कमलेश कुमार के द्वारा होमगार्ड रमापति वाजपेयी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि, प्लाटून कमांडर इंद्रमणि सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि, महीने की 1 तारीख को एक महीने भर के बेहतर कार्य व्यवहार, साफ सुथरा वर्दी तथा समय से ड्यूटी करने के मामले में कोतवाली प्रभारी द्वारा हर महीने होमगार्ड के एक जवान को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में आज 1 सितंबर को कोतवाली परिसर महराजगंज में होमगार्ड रमापति वाजपेयी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बी0ओ0 राजेश कुमार राय, पी0सी0 रमेश मौर्य, राजेश कुमार सिंह, राम प्रताप यादव, रामदास यादव, सतीश प्रताप सिंह, शिवकरण यादव, मुकेश कुमार यादव, रामराज यादव, लाल मोहम्मद, दिनेश सिंह, पी0सी0 इंद्रमणि सिंह, रामकुमार सिंह, जगदेव मिश्रा, राम भुवन सिंह, धर्मदास, छेदीलाल, रामकुमार यादव, रामजस मौर्य, ईशा मोहम्मद, समेत पुलिस विभाग से एस0आई0 दिनेश गोस्वामी, एस0आई0 रवि पवार, दीवान अजय चौधरी, धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ