20 कावड़ियों के जत्थे को प्रभात साहू ने बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए देवघर किया रवाना

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के सुप्रसिद्ध दानेश्वर मंदिर धाम से एक कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। नगर अध्यक्षा सरला साहू के पति प्रभात साहू ने कांवड़ियों के जत्थे को अंग वस्त्र, फल, दक्षिण आदि देकर रवाना किया।

     आपको बता दें कि, सुप्रसिद्ध दानेश्वर मंदिर धाम से कांवड़ियों के जत्थे को देवघर रवाना करना करते हुए प्रभात साहू ने कहा कि, बाबा बैद्यनाथ धाम में जाकर जलाभिषेक कर कांवरियों को पुण्य की प्राप्ति होती है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दानेश्वर मंदिर धाम से 20 कांवड़ियों का जत्था देवघर बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने रवाना हुआ।

      सभासद विनीत कुमार वैश्य, लालू, राहुल, राहुल कुमार, सूरज कुमार, नीरज कुमार, रामू मौर्य, रुपेश वर्मा, आकाश गुप्ता, रितेश, राहुल गुप्ता, ओम नारायण गुप्ता सहित 20 भक्तों का जत्था बाबा की जय-जयकार करते हुए दानेश्वर महादेव से रवाना हुआ। इससे पहले शिव भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रभात साहू समेत स्वजनों एवं साथियों ने ढोल-नगाड़े की धुन पर उनको मंगलमय यात्रा के साथ रवाना किया।

     कांवड़ियों का जत्था मंदिर परिसर से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ तथा सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम हेतु सभी कांवड़ियां कजली तीज के पावन पर्व पर जलाभिषेक करेंगे।

      नगर अध्यक्ष के जेष्ठ पुत्र व युवा भाजपा नेता पीयूष साहू ने भी कांवड़ियों को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा जलाभिषेक करने की अग्रिम बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ