पूर्व प्रदेश सचिव मो0 साहिल को बनाया गया समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सचिव

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: समाजवादी पार्टी के जमीनी नेता मो साहिल को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तरजीह देते हुए अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया है। पूर्व में मो साहिल लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष व अल्पसंख्यक सभा से प्रदेश सचिव भी रह चुके है।

    आपको बता दें कि, राष्ट्रीय सचिव मो साहिल को जनपद के   राजन रस्तोगी ओपी यादव हरीश चैरसिया राम सिंह यादव राम यादव राम सेवक वर्मा डा एस यू खान चंद्र राज पटेल जागेश्वर यादव शुभम पाल मेराज नीरज यादव आफताब अहमद पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा  बृजेश स्वतंत्र सभी गणमान्य सदस्यों ने बधाई संदेश प्रेषित करने के साथ कहा कि, सपा से बड़ी जिम्मेदारी मिली है और आने वाले चुनाव में पार्टी के पक्ष में मतदान करा कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाना है।

      पूर्व शासकीय अधिवक्ता व सपा पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप राजू ने कहा कि, मो साहिल का पार्टी के प्रति योग्यदान अतुलनीय रहा है अनेक बार भाजपा के खिलाफ आंदोलन किया है वा जनता के मुद्दे उठाते रहे है।

      शिवेंद्र श्रीवास्तव अधिवक्ता वा सपा पूर्व जिला सचिव ने कहा मो साहिल सिर्फ अल्पसंख्यक समाज के नही सर्व समाज के नेता है और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रायबरेली में चहेते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ