व्यापारी नेता ने भवानी क्लॉथ हाउस & ए टू जेड गारमेंट्स शोरूम का फीता काटकर किया उद्घाटन

सार.........

⭕ शोरूम का उद्देश्य है एक ही छत के नीचे कई ब्रांडेड कंपनियों के महिलाओं एवं पुरुषों के कपड़े उचित दर पर मिल सके।

विस्तार..........

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के इन्हौना रोड पर तहसील के मुख्य गेट के ठीक सामने बुधवार को भवानी क्लॉथ हाउस & ए टू जेड गारमेंट्स शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल बग्गा गुट महराजगंज नगर इकाई के अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह उर्फ पिंटू ने फीता काटकर विधि विधान से शोरूम का शुभारंभ किया। शोरूम के प्रोपराइटर रामकिशोर वैस्य ने नवरात्रि के पावन पर्व पर शोरूम के उद्घाटन समारोह के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

      आपको बता दें कि, कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह उर्फ पिंटू ने कहा कि, भवानी क्लॉथ हाउस & ए टू जेड गारमेंट्स शोरूम में ब्रांडेड कंपनियों के पुरुषों के गारमेंट्स कम कीमत से लेकर उच्चदरों में उपलब्ध हैं। महिलाओं के गारमेंट में भी उच्च कंपनियों के कपड़े उपलब्ध हैं। अब महराजगंज कस्बा वासियों एवं क्षेत्र के गांवो से आने वाले खरीदारों को रायबरेली शहर नहीं जाना पड़ेगा। यहीं सारी कंपनियों के कपड़े उन्हें उनकी कीमत के अनुसार मिल जाएंगे।

    शोरूम के प्रोपराइटर रामकिशोर वैस्य ने बताया कि, शोरूम का उद्देश्य है एक ही छत के नीचे कई ब्रांडेड कंपनियों के महिलाओं एवं पुरुषों के कपड़े उचित दर पर मिल सके। उन्होंने कहा कि, शोरूम का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर सेवा देना है। त्योहारी सीजन में ग्राहकों को कंपनी की ओर से जो भी आफर आएंगे, ग्राहकों को दिया जाएगा।

      इस दौरान व्यापार मंडल के अंकुर गुप्ता, प्रिंसू वैस्य, मानस वैस्य समेत बड़ी तादात में नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मौजूद रहे।

     उद्घाटन समारोह के पश्चात नवरात्रि के पावन पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद छका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ