रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मऊ में विजयादशमी के दो दिन बाद तेरस तिथि को बाजार चंद्रमूलगंज में लगने वाला दो दिवसीय दशहरा मेला सकुशल संपन्न हुआ। प्रथम दिन सोमवार को रामलीला मैदान से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकी निकली। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें थीं, जहां लोग खरीदारी किए।
आपको बता दें कि, विजयादशमी के दो दिन बाद मऊ में लगने वाला दो दिवसीय दशहरा मेला मंगलवार को सकुशल संपन्न हो गया। दूसरे दिन भी रात में रंगारंग प्रोग्राम (नौटंकी) का आयोजन है। मेला कमेटी के अध्यक्ष ग्राम प्रधान व उनके प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह ने मेला शकुशल संपन्न होने पर कमेटी के सभी सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं पुलिस प्रशासन का आभार जताया है।
मऊ के दो दिवसीय मेले में नाना प्रकार की दुकाने रामलीला ग्राउंड एवं पटरियों पर सजी रहीं। लोग दुकानों से खरीदारी करने में जुटे हुए थे। आयोजित रामलीला में राम और रावण के बीच सजीव चित्रण कर युद्ध हुआ। आराध्य देव श्री ऊंचेश्वर महादेव जी का प्रथम दिन सोमवार की दोपहर भोग आरती के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह के द्वारा हवन आरती एवं दीप प्रज्वलित करके धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया था।
रामलीला ग्राउंड में दशरथ कैकई संवाद, राम बनवास, सूर्पनखा संवाद, सीता हरण, अंगद रावण संवाद होने के बाद राम और रावण की सेनाओ के बीच घमासान युद्ध हुआ। युद्ध में भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की। राम रावण के युद्ध के पश्चात पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने राम लक्ष्मण तथा बिभिक्षण का राज्याभिषेक किया तथा श्री ऊंचेश्वर महादेव की आरती करने के बाद रामजी सीता की असत्य पर सत्य की जीत की खुशी में मेला कैंप कार्यालय में उपस्थित देवतुल्य ग्रामवासियों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।




0 टिप्पणियाँ