महिला की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज, ससुराल पक्ष के तीन लोगों को बनाया गया आरोपी

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: दहेज प्रताड़ना को लेकर एक महिला ने पति समेत तीन लोगों पर केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि, पति समेत सास, ससुर दहेज को लेकर मारपीट कर, मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। महिला की शिकायत पर महराजगंज कोतवाली पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं के तहत मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है।

     आपको बता दें कि, पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला के रहने वाले मुन्ना की पुत्री शाहजहां बानो की शादी मिल एरिया थाना क्षेत्र के साईं गांव के रहने वाले मोहम्मद रफीक के बेटे रजा मोहम्मद के साथ जून 2024 में हुई थी।

     पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता शाहजहां बानो ने बताया कि, उसके पिता ने शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। शादी के कुछ दिन तो ठीक-ठाक चला, किन्तु दहेज के लोभी ससुराली पक्ष, दहेज की और डिमांड करने लगे। दहेज की मांग पूरी ना होने पर पति समेत सास, ससुर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी तक देने लगे। कई बार उसके पिता द्वारा समझाने बुझाने पर भी दहेज के लोभी मानने को तैयार नहीं हुए। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति रजा मोहम्मद, ससुर मोहम्मद रफीक और स बिटुला निवासीगण साईं, थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली के खिलाफ दहेज एक्ट समेत सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

     मामले में कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, पीड़िता महिला शाहजहां बानो द्वारा मिली तहरीर के आधार पर पति, ससुर और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ