रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक लड़की को बहला-फुसला कर भाग ले जाने का मामला प्रकाश में आया है, पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध के दर्ज कर लिया है। लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई तहसील में कहा है कि, वह घर से बाहर काम से गई हुई थी, उनकी नाबालिक बेटी घर पर अकेली थी, तभी मिल एरिया थाना क्षेत्र के सन्दी नागिन गांव के रहने वाले राहुल पुत्र अज्ञात और ओमप्रकाश पुत्र अज्ञात आए और उसकी नाबालिक पुत्री को घर में अकेला पाकर बहला-फुसला कर कहीं भाग ले गए। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि, महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम गठित कर लड़की और की तलाश शुरू कर दी गई है।

0 टिप्पणियाँ